मीरा साहिब मरालिया गांव से भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा में शमिल लोग स्रोत संवाद
मीरां साहिब। गांव मरालिया से भागवत कथा के प्रथम दिन सोमवार को कथावाचक सोनिया शास्त्री की अध्यक्षता में कलश यात्रा शिव मंदिर से होते हुए वापस गांव पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। इस मौके पर कथा वाचक सोनिया शास्त्री ने कहा कि क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग के साथ गांव मरालिया में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मनोहर लाल सराफ व चंद्र प्रकाश मोनू ने कहा कि गांव मरालिया में आरंभ भागवत कथा 16 नवंबर को अंतिम दिन भंडारे के साथ संपन्न होगी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त ग्रामिणों ने कथा का रसपान करने कर आग्रह किया। संवाद