फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के हॉट स्पॉट की सीमाएं सील कर प्रशासन ने ढहाए जमीन पर कब्जा करके बनाए गए 20 पक्के मकान

Sat, 22 Nov 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मीरा साहिब जिला प्रशासन द्वारा गांव सिकंदरपुर  में नशे के हॉटस्पॉट पर कारवाई करते पुलिस स्र
विज्ञापन
काफी समय से बना हुआ था नशे का हॉट स्पॉट
विज्ञापन

विशेष समुदाय के लोगों ने कर रखा था कब्जा
मीरां साहिब। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को नशे के हॉटस्पॉट के रूप में कुख्यात बिश्नाह के सिकंदरपुर क्षेत्र को सील कर अवैध रूप से बनाए गए 20 पक्के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश मिन्हास और एसएसपी जोगिंदर सिंह के समन्वय से की गई। इस दौरान क्षेत्र की दो किलोमीटर तक की सीमाएं सील कर दी गईं थीं। कार्रवाई के दौरान 130 कनाल राज्य और कस्टोडियन की भूमि पर बने 20 पक्के मकान गिराए गए। इस भूमि पर विशेष समुदाय के लोगों ने कब्जा जमाए हुए थे और नशीले पदार्थों का धंधा कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि लगभग 130 कनाल भूमि पर अतिक्रमणकारियों और अपराधियों ने अवैध संरचनाओं का निर्माण करके कब्जा कर लिया था। शुक्रवार सुबह राजस्व और भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों की देखरेख में पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल सिकंदरपुर इलाके में श्मशानघाट के समीप अवैध निर्माण ढहाने के लिए पहुंचे। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच जेसीबी से सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को ढहाया गया। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने यहां अवैध कब्जा किया हुआ था और यहां से नशीले पदार्थों की तस्करी समेत सभी अवैध गतिविधियां चला रहे थे।
विज्ञापन


अतिक्रमण विरोधी अभियान एसडीएम जम्मू दक्षिण मनु हंसा और एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद राथर, तहसीलदार बिश्नाह अंकुश त्रिपाठी, एसडीपीओ आरएस पुरा गुरुमीत सिंह, एसएचओ बिश्नाह राकेश जमवाल और राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में चलाया गया। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्राप्त भूमि संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी और कुछ हिस्से का उपयोग नियाबत, पटवार हलका और पुलिस चौकी के लिए भी प्रस्तावित किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों की 12 बजे तक आवाजाही बंद रखी
स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। अगर पुलिस प्रशासन को यहां अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाना था तो उन्हें बता देना चाहिए था। वे अपना सामान कहीं और शिफ्ट कर लेते जिससे उनका नुकसान न होता। उनके आशियाने तोड़ दिए गए हैं। इस सर्दी में वे छोटे बच्चों और माल-मवेशियों को लेकर कहां जाएंगे। लोगों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान ऐसे मकान भी तोड़े गए जिनके घर का कोई सदस्य इस धंधे में शामिल नहीं था।
विज्ञापन

दिन निकलने के साथ ही भारी संख्या में मीरां साहिब, बिश्नाह, कुंजवानी, बाड़ी ब्राह्मणा सड़क मार्गों को सील कर प्रशासन ने लोगों की 12 बजे तक आवाजाही बंद रखी। सुबह के समय लोग अपने कार्य के लिए जा रहे थे पर हर तरफ नाके लगे होने पर लोग असमंजस में थे और उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया तो स्थान पर ड्रोन से नजर रखने के साथ प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। वहीं हॉट स्पॉट के स्थान के साथ सटे ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें