मीरा साहिब शिविर लगा किसानों को जागरूक करते स्कास्ट के विशेषक्ष स्रोत स्कास्ट
मीरां साहिब। गांव शेरगढ़ में कृषि विभाग की ओर से खेती के महत्व के साथ किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। डाॅ. बलवीर दोत्रा ने मिट्टी की बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाए रखने के साथ किसानों को ऑर्गेनिक खेती और सस्टेनेबल खेती के तरीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती के लिए मिट्टी की जांच करवाने पर किसानों को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए।
डॉ. उपमा दत्ता ने नेचुरल खेती के प्रैक्टिकल तरीकों और लंबे समय के फायदों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की ओर से किसानों की बेहतरी के लिए सरकार की और बनाई योजानाओं का लाभ लेना चाहिए।
इस मौके पर प्रोजेक्ट सहायक तनिका महाजन, स्कॉलर राजा फरजान और राहुल कुमार ने ईको-फ्रेंडली खेती के तरीके सीखने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्कॉस्ट के डॉ. पुनीत चौधरी, डॉ. अमितेश शर्मा, डॉ. मुनेश्वर शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. जाहिदा मौजूद रहे।