फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में मेडिकल कॉलेज बनने से मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
रियासी के युवा वैभव रकवाल। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुक्रवार को जिला रियासी में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा के बाद माड़ी स्थित जिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित होने की राह आसान होने की उम्मीद है।
माड़ी स्थित जिला अस्पताल में मौजूदा समय के दौरान ओपीडी की सुविधा के साथ ही सिटी स्कैन, एक्सरे, लैबोरेटरी, आपातकालीन स्थिति के लिए हर चीज उपलब्ध है। इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर भी है। लगभग 50 कनाल जमीन जिला अस्पताल के पास है। 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक को बनाने के काम जारी है। इसके अलावा एक हेल्थ लैब और चार अतिरिक्त ऑपरेशन थियेटर बनाने का काम अभी होना है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी जारी की है। डॉक्टर, पेरा मेडिकल व स्टाफ के रहने हेतु क्वार्टर बनाए जाने का काम भी होना है। मेडिकल सुपिरिंटेंडेंट डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि जिला अस्पताल पचास प्रतिशत मेडिकल कॉलेज में शामिल है। मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वालों के लिए सुविधा देने की जरूरत है। अस्पताल को बनाने का काम दो चरण में होना है। मौजूदा समय में दूसरे चरण का काम जारी है।

गंभीर बीमारियों का उपचार यहीं पर होगा

जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिया जाता है तो लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। गंभीर बीमारियों का उपचार लोगों को यहां पर ही मिलेगा। जिला का ज्यादातर इलाका पहाड़ी है। लोगों को दूरदराज से आना पड़ता है। ज्यादातर मरीजों को जम्मू रेफर किया जाता है। मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।
- वैभव रकवाल, स्थानीय युवा


इलाज के लिए जम्मू नहीं जाना पड़ेगा


प्रधानमंत्री की घोषणा का दिल से शुक्रिया करते हैं। मौजूदा समय के दौरान कई मामले जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद लोगों को खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को उपचार के लिए जम्मू नहीं जाना पड़ेगा।
-विकास पड़ोत्रा,स्थानीय दुकानदार
-
घोषणा पर जल्द से जल्द अमल करे सरकार

जिला अस्पताल में मौजूदा समय में जो स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं हैं वह काफी हैं लेकिन कई मामलों में बीमार व्यक्ति को जल्दी में रेफर कर दिया जाता है। कई मरीज बाहर जाकर उपचार करवाने की स्थिति में नहीं होते। प्रधानमंत्री की घोषणा को सरकार जल्द से जल्द अमल में लाए।
विज्ञापन

विनीत शर्मा, स्थानीय व्यवसायी
-
कई बार जम्मू रेफर कर दिया जाता है

जिले का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी व दूरदराज का है। माहौर, अरनास व गुलाबगढ़ से कई ग्रामीण विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होकर यहां आते हैं। जिला अस्पताल से उन्हें कई बार जम्मू रेफर होने पड़ता है। मेडिकल कॉलेज बनने से यहीं पर उपचार की बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
-मिथुन भारती, प्रधान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें