फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लेह में बलिदान हुए सैन्य जवान का किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। लेह में बलिदान हुए घगवाल तहसील के निचलाह गांव के सैन्य जवान रोहित कुमार (25) पुत्र बिशंबर दास का शुक्रवार को सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रोहित के छोटे भाई ने शहीद को मुखाग्नि दी तो सभी की आंखें भर आईं। रोहित के असमय निधन पर परिवार व गांव को गहरा दुख है लेकिन सेना में सेवाएं देने के दौरान हिमस्खलन में शहादत पर गर्व भी है। अंतिम यात्रा में युवाओं ने भारत माता की जय, बलिदानी रोहित कुमार अमर रहे के नारे लगाए। बलिदानी रोहित को सेना के जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें