जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नई दिल्ली में नार्थ जोन सीबीएसई कलस्टर जूडो में कई पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। 40 और 45 से कम भार वर्ग के अंडर 14 आयु वर्ग में वंशिका मन्हास और प्राची भगत ने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंशिका मन्हास ने रजत और कनिष्क भट्ट और अनीशा ने 35 तथा 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रिंसिपल डा. आरपी सिंह ने मेरठ में आगामी होने वाली सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में भी स्कूल की टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कोच भानू प्रताप की प्रशंसा की।