फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीम की शानदार पारी से जीता एमसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्रीनगर के खिलाडी नदीम के नाबाद 42 रनों की बदौलत एमसीसी ने थनपाल क्लब को सात विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में रियासी प्रीमियर लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच थनपाल क्लब और एमसीसी के बीच खेला गया। थनपाल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 99 रन बनाए। बल्लेबाज सन्नी ने 23, प्रदीप ने 20, मंजीत ने 11 और सौरव ने 20 रन का योगदान दिया। एमसीसी के गेंदबाज फैजान ने तीन, आबिद नबी ने दो, उमर जहांगीर रियाज व आदिल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी के बल्लेबाज आबिद नबी ने पांच चौकों की मदद से 21 रन बना कर बेहतरीन शुरूआत दी। उसके आउट होते ही दो विकेट जल्दी गिर गए। बाद में बल्लेबाज नदीम ने 31 गेंद पर 42 रन बना कर टीम को मैच जीता दिया। इस दौरान 18 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। थनपाल के गेंदबाज अजीत दो व प्रदीप एक विकेट लेने में कामयाब रहे। नदीम को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें