फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस, बीडीएस के बीस से एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी

Wed, 22 Jun 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
विज्ञापन
रियासत में 31 जुलाई को एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए हो रहे कामन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इसमें सोलह हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से आगामी बीस जुलाई से एडमिट कार्ड जारी करना प्रस्तावित है। बोर्ड के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने बताया कि एडमिट कार्ड के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


सीईटी से पहले इस साल निजी कालेजों की एमबीबीएस और बीडीएस की मैनेजमेंट सीटें नीट के तहत भरी जाएंगी। देशव्यापी स्तर पर नीट की परीक्षा पहले आयोजित की जा रही है। इसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को देशभर के निजी कालेजों की मैनेजमेंट सीटों में दाखिले का मौका दिया जाएगा। 

सीईटी के तहत राज्यभर में हजारों उम्मीदवार एक ही दिन फिजिक्स और केमिस्ट्री और बायो की परीक्षा में बैठेंगे। हालांकि अगले साल सभी सीटों के लिए नीट परीक्षा आयोजित होगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर कामन परीक्षा होगी। सीईटी के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हजारों उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


उम्मीदवार राहुल बख्शी ने कहा कि इस साल राज्य के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है कि वे सीईटी में क्वालीफाई करके एमबीबीएस और बीडीएस की सीट हासिल कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में क्वालीफाई करना होगा। 

रियासत में नए मेडिकल कालेजों के साथ सीटें बढ़ाने की कवायद तेज की गई है। इससे एंट्रेंस परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ेगी। कुल सौ सीटों के लिए कांटे की टक्कर रहेगी। आवेदन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार परीक्षा की तैयारियां में जुट गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें