फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता सुशील का शव खेत में पड़ा मिला

विज्ञापन
मरीतक सुशील गंदराल की फाईल
विज्ञापन
विजयपुर। राजेंद्र सिंह पुरा (वगुना) से पांच दिन से लापता सुशील गंदराल (30) का शनिवार को खेतों से शव मिला। सुशील के घर नहीं आने पर परिजनों ने विजयपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शनिवार को उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेतों में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी राजीव भगत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें