फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से घगवाल के पोल्ट्री फार्म में 300 मुर्गों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। तहसील घगवाल की पंचायत नोनाथ स्थित एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात बीमारी से मुर्गे मरने की घटना सामने आई है। इस पोल्ट्री फार्म के मालिक काफी डरे हुए हैं। पोल्ट्री फार्म में बुधवार को ही 300 मुर्गों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

नोनाथ स्थित पोल्ट्री फार्म के संचालक निखिल ने बताया कि एक तो भीषण गर्मी है, जिसके चलते हीट होने से मुर्गे मरते हैं, लेकिन आज अचानक ही करीब 300 से अधिक मुर्गों की मौत हो गई है। इससे वह भी डर गए हैं। क्योंकि हीट स्ट्रोक से एक साथ इतनी मौत होने से जाहिर होता है कि यह कोई अज्ञात बीमारी ही है। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से पोल्ट्री फार्म चला रहे हैं। यह पहली बार हुआ है कि इतनी अधिक मात्रा में मुर्गों की मौत हुई है। निखिल ने पोल्ट्री विभाग से भी कहा कि अधिकारी फार्म मालिकों की सुध लेने तक नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें