फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व रणजी खिलाडी की रहस्मय परिस्थितियों में मोत

विज्ञापन
मृत्क दीवा महाजन की फाइल फोटो - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे की वार्ड-दो में पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन की पत्नी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव तीसरी मंजिल के स्टोर में फंदे से लटका मिला है। वह परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहती थीं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन की पत्नी दीवा महाजन ने दस वर्षीय बेटे केतन को ट्यूशन भेजा था। काफी देर तक घर में मौजूद सास को बहु दीवा महाजन दिखाई नहीं दीं। कुछ देर बाद में दीवा महाजन के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच घर में सफाई के लिए आई महिला ने भी दीवा महाजन की तलाश की। बाद में छत पर बने स्टोर में जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी आवाजें लगाने के बाद आस पड़ोस के लोगों को जानकारी देने पर आरएस पुरा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा ुतड़वाकर देखा तो दीवा महाजन गार्डर के साथ दुपट्टे से लटकी मिलीं।
पुलिस ने उसे उपजिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व रणजी खिलाड़ी का इसी वर्ष अप्रैल में आनंदपुर साहिब पंजाब में मैराथन के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। परिवार में प्रणव का दस वर्षीय बेटा है। परिवार को पहले बेटे के निधन का गम था, अब जिस प्रकार दीवा चली गई इसको लेकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें