फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह क्षेत्र के चक मुरार गांव में हाई स्कूल मैं संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का शव मिला परिवार जनों ने उसके शरीर पर

विज्ञापन
युवक की मौत के बारे में लोगों से बात करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक मुरार में हाई स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव की पहचान सुरजीत कुमार पुत्र सौदागर चंद के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने उसके सिर में चोट के निशान देखने के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिवारजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई रमेश चंद ने बताया कि जिस तरह से उसके सिर में चोट के निशान हैं, उससे लगता है कि उसकी हत्या हुई है। जो हाई स्कूल के हालात हैं, जिस तरह से उसका शव वहां पड़ा था। उसे मार कर फेंका गया है। वहीं मृतक युवक जो शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था, और दिहाड़ी लगाकर गुजर-बसर करता था। उसकी इस तरह मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के अनुसार वह शनिवार शाम 5:00 बजे घर से निकला था। देर शाम 8:00 बजे के करीब कुछ गांव के लोगों ने उसे गांव में ही देखा। उसके बाद रविवार सुबह उसके शव को देखा गया। पूरे गांव के लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। कहा कि उसे कहीं मारने के बाद यहां फेंका गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर गौर करने के बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें