फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से इन रूटों पर भी चलेंगी मेटाडोर

Tue, 05 May 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आरटीओ जम्मू की ओर से नए रूटों पर मेटाडोर सेवा शुरू की जा रही है। एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल अंबफला स्थित डेंटल कालेज के सामने बने मेटाडोर स्टैंड से बुधवार सुबह 9.30 बजे झंडी दिखाकर मेटाडोर को रवाना करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद तय रूटों पर नियमित मेटाडोर चलेंगी। आरटीओ ने लोगों को सुविधाएं देने के मकसद से उन रूटों को पहल दी है, जिन पर मेटाडोर नाममात्र हैं या हैं ही नहीं। अंबफला डेंटल कालेज के सामने आरटीओ की ओर से एक औपचारिक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें एसएसपी ट्रैफिक और पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित होंगे।

गौरतलब है कि पंजतीर्थी से नगरोटा के लिए सीधी मेटाडोर की सेवा नहीं थी। लोगों को बस स्टैंड या इंदिरा चौक आना पड़ता था। अब पंजतीर्थी से ही नगरोटा के लिए मेटाडोर मिल जाएगी। इसके अलावा पंजतीर्थी से ही बत्रा के लिए भी मेटाडोर सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह से केसी, इंदिरा चौक, गुम्मट, विवेकानंद चौक, गुजर नगर और छन्नी के लिए सेवा शुरू की जाएगी। एआरटीओ कुलदीप सिंह के मुताबिक उक्त रूटों पर उन मेटाडोर को लगाया जाएगा जो कि पहले से चल रही हैं और जिन रूटों पर अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें