फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी यात्रा बहाल, पुराने मार्ग से आवाजाही जारी

Thu, 19 May 2022 11:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कटड़ा

सार

माता वैष्णो देवी की यात्रा पुराने पारंपरिक मार्ग से बहाल कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। विभिन्न दल अब भी मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा गुरुवार सुबह अपने निर्धारित समय छह बजे से बहाल कर दी गई। हालांकि, यात्रा अभी पुराने पारंपरिक मार्ग से जारी है। यात्रा के लिए नए मार्ग को अभी शुरू नहीं किया गया है। नए मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा भी ठप है। बुधवार को यात्रा मार्ग के आसपास आग और धुएं के गुबार होने के चलते इसे रोक दिया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को पहले यात्रा के नए मार्ग अर्धकुंवारी से भवन का रास्ता बंद कर दिया गया। इसके बाद यात्रा मार्ग पर अत्यधिक धुआं होने पर रात नौ बजे यात्रा को आधार शिविर कटड़ा से ही रोक दिया गया। वहीं, श्राइन बोर्ड का आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, दमकल समेत तमाम संबंधित एजेंसियां आग बुझाने में जुटी रहीं। बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। विभिन्न दल अब भी मैदान में डटे हुए हैं।

रियासी रेंज की पहाड़ियों में मंगलवार को लगी आग ने देर रात भवन मार्ग के पास हिमकोटी की ओर का रुख कर लिया था। तेज हवा का रुख बदलते ही आग हिमकोटी की ओर फैलने लगी, जिसे देख अर्धकुंवारी मार्ग को यात्रा के लिए बंद करना पड़ा था। इस दौरान प्राचीन मार्ग से यात्रा चलती रही। बुधवार दोपहर तक आग पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया गया था, लेकिन तेज हवाओं से आग फिर भड़क गई। वहीं पुराने मार्ग से दिनभर यात्रा जारी रहने के बाद रात नौ बजे आधार शिविर कटड़ा में यात्रा रोक दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें