फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mata Vaishno Devi Yatra: रोज 40 हजार भक्त लगा रहे मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी, कटड़ा का माहौल भक्तिमय 

Thu, 16 Jun 2022 02:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से रेलवे स्टेशन, मुख्य बस स्टैंड, निहारिका व दो नंबर बस स्टैंड पर पंजीकरण के लिए कक्ष बनाए गए हैं। कोविड के बाद पहली बार इतनी संख्या में भक्त दर्शन के लिए धर्मनगरी में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
माता के दर्शन के लिए भवन की तरफ जाते भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियां होने के चलते जून महीने के पहले दो सप्ताह में मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने वालों की संख्या में उछाल आया है। वर्तमान में लगभग हर दिन चालीस हजार के करीब भक्त जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
पंजीकरण कक्ष के अनुसार मंगलवार को 38 हजार 707 के करीब श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था। वहीं बुधवार को शाम सात बजे तक 30 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। 

 

अभी कक्ष के बंद होने में समय बाकी था। इस बीच यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी यह हो रही है कि पंजीकरण करवाने के लिए हर किसी को (बच्चों, बुजुर्गों) को लाइन में लगना पड़ता है।

 

हालांकि बोर्ड की तरफ से रेलवे स्टेशन, मुख्य बस स्टैंड, निहारिका व दो नंबर बस स्टैंड पर पंजीकरण के लिए कक्ष बनाए गए हैं। कोविड के बाद पहली बार इतनी संख्या में भक्त दर्शन के लिए धर्मनगरी में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें