फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी हादसा: यात्रियों में मच गई थी अफरातफरी, आठ बजे के बाद यात्रा फिर से शुरू

Sat, 01 Jan 2022 08:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/ जम्मू

सार

श्रद्धालुओं में भवन के बाहर भगदड़ मचने के बाद बड़ा हादसा सामने आया है। कुछ घंटों तक यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। जिसे आठ बजे के बाद फिर से शुरू करवा दिया गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अभी भी जमे हुए हैं। 
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और श्राइन बोर्ड के लोगों ने घायलों को बाणगंगा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को अन्य जगह पर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने घटना के बाद यात्रा को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया था। आठ बजे के बाद फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 13 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अधिकारी हेलिकॉप्टर से भवन पहुंच चुके हैं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है। वहीं घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

एलजी मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें