फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi: अब जम्मू से सीधे हेलिकॉप्टर से पहुंचे मां वैष्णो के दरबार, नवरात्र पर भक्तों के लिए खास तोहफा

Thu, 12 Oct 2023 05:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू एयरपोर्ट से हिमालय और ग्लोबल बिक्टा कंपनी के हेलिकॉप्टर हर दिन तीन उड़ानें भरेंगे। इनकी बुकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Virgin Experience Days
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस शारदीय नवरात्र में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से भक्तों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। श्रद्धालुओं की यात्रा का आरामदायक और सुलभ बनाने के लिए श्राइन बोर्ड की तरफ से समय-समय पर नवीनतम कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से मां वैष्णो देवी के भवन तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट से हिमालय और ग्लोबल बिक्टा कंपनी के हेलिकॉप्टर हर दिन तीन उड़ानें भरेंगे। इनकी बुकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधाएं रखी गई हैं। फिलहाल किराये को लेकर अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

श्रद्धालुओं को जम्मू से सांझी छत के पंछी हेलिपैड पर सीधा छोड़ा जाएगा। इसके अलावा श्राइन बोर्ड प्रशासन शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने जा रहा है। इसमें सीधा जम्मू से हेलिकॉप्टर सहित आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर, आधुनिक लॉकर्स सुविधा, स्वर्ण जड़ित प्रवेश द्वार, मां वैष्णो देवी की पवित्र प्राकृतिक गुफा के डिजिटल दर्शन शामिल हैं। श्राइन बोर्ड प्रशासन यह नवरात्र यादगार बनाना चाहता है।
विज्ञापन




गुरुवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्काईवॉक फ्लाईओवर व आधुनिक लॉकर्स सुविधा को जनता को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। महामहिम द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर आईं हैं। अत्याधुनिक स्काईवॉक में क्या सुविधाएं इसे बना रही खास... यहां पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन

कटड़ा के लिए रवाना होगी छड़ी यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस

जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी दरबार के लिए 14 अक्तूबर को 41वीं छड़ी यात्रा रवाना होगी। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाराजा हरि सिंह पार्क से निशुल्क बस सेवा का प्रबंध किया गया है। बस दोपहर 12:30 बजे चलेगी। छड़ी यात्रा में पहला दर्शन नगरोटा के कोल कंडोली मंदिर में होगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

कुंवरानी डॉ. रितु सिंह सहित सुभाष शास्त्री एवं बाल संत साहिल महाराज इस छड़ी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि 41वीं पवित्र छड़ी यात्रा जम्मू के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से शोभायात्रा के रूप में रवाना होगी। पवित्र छड़ी यात्रा का स्वरूप पौराणिक होगा। यात्रा का हिस्सा बनने वाले श्रद्धालुओं निशुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यालय व 9419182952 पर संपर्क कर आरक्षण करवाना होगा। छड़ी यात्रा में महाराष्ट्र से पार्टी राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी तथा विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें