फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कई इलाकों में भारी हिंसा, पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग

Fri, 09 Jun 2017 12:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ छेड़े आपरेशन के दौरान क्रास फायरिंग मारे गए स्थानीय युवक आदिल फारूक मागरे की मौत के खिलाफ दक्षिणी कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हजारों की संख्या में लोग मृतक के जनाजे में शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में हालात तनावपूर्ण रहे। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिले।

मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों द्वारा शोपियां जिले में आतंकियों के खिलाफ छेड़े आपरेशन के दौरान क्रास फायरिंग में मारे गए युवक आदिल की मौत से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। पांपोर में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों पर सैकड़ो छात्रों ने किया पथराव

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
सैकड़ों छात्र श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित हुए और सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रण में करने और छात्रों को राजमार्ग से खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) के छात्रों ने भी अवंतीपोरा में प्रदर्शन किया। सुरक्षाबलों द्वारा छात्रों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उत्तरी कश्मीर के हंडवाड़ा में भी डिग्री कालेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया। यहां भी छात्र सुरक्षाबलों से भिड़े और पथराव किया। सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

शोपियां, पुलवामा, हंडवाड़ा के अलावा घाटी के अन्य कई इलाकों में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में पुलिस कर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूत्रों की मानें तो एक पांपोर में आंसू गैस का गोला लगने से एक छात्रा घायल हुई है, जिसे तुरंत श्रीनगर के एसएमएसएच अस्पताल ले जाया गया।
                                   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें