बस स्टैंड के पास शुक्रवार आधी रात के बाद जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कई लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल पर कई टीमें जांच करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक बस स्टेंड के पास बने एक ढाबे पर रहस्यमय परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोगों में सनसनी मच गई। धमाके में पानी की टंकी समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों ने इसके बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि जोरदार आवाज के बाद धमाका हुआ। इससे आसपास खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना को देखते हुए सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। इस इलाके में आतंकियों के स्लीपर सेल की सक्रियता की भी जांच की जा रही है।
साल के शुरूआत में हुआ था ग्रेनेड अटैक
इस साल के शुरूआत में बस स्टेंड के पास पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इसमें दो कर्मी घायल हुए थे। इस घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया।