तीन जगह मवेशियों के की तस्करी रोकी
जम्मू। नगरोटा, गाड़ीगढ़ और मीरां साहिब में पुलिस ने मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया है। नगरोटा में 78 मवेशी छुड़ाकर तीन तस्करों को दबोचा गया है। चार ट्रक भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों में बटोत निवासी मुराद अली, अनंतनाग का शौकत अली और इसी जिले के डुरू का फयाज अहमद चौहान शामिल है। गाड़ीगढ़ में 13 मवेशियों को चंगुल से छुड़ाया है। मीरां साहिब क्षेत्र में पशु तस्करी का प्रयास विफल किया गया है। ब्यूरो