फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले के मचैल इलाके में भारी हिमस्खलन, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Fri, 27 Jan 2023 03:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी से हुए हिमस्खलन का बड़ा हिस्सा नदी में जा समाया। यह घटना मचैल के लूसेंड़ी गांव के पास की है। 
विज्ञापन
किश्तवाड़ के मचैल में हुआ हिमस्खलन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरस्थ पद्दार इलाके में शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ। प्रशासन के मुताबिक इससे किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में इस प्रकार के हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


हिमस्खलन जिले के मचैल इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी से हुए हिमस्खलन का बड़ा हिस्सा नदी में जा समाया। यह घटना मचैल के लूसेंड़ी गांव के पास की है। इस घटना का वीडियो लगातार वायरल होता जा रहा है। उधर, कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है।

घाटी में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे रहा। कश्मीर के कई स्थानों विशेषकर दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के नत्थाटॉप और पटनीटॉप में बर्फबारी होने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि 29 तारीख तक कई इलाकों में बर्फबारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें