आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूद अजहर जम्मू कश्मीर में होने वाले हर बड़े आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। पुलवामा हमले से लेकर उड़ी हमले सहित एक दर्जन बड़े आतंकी हमलों को मसूद के आतंकियों ने अंजाम दिया। वह रियासत में हमला करने वाले आतंकियों से सीधा संवाद तक करता था। मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित करने पर निश्चित तौर पर इस संगठन की गतिविधियां जम्मू कश्मीर में लगभग खत्म हो जाएंगी।
जैश के कुछ प्रमुख हमले
-2 जनवरी 2016: पठानकोट एयरबेस हमला
-18 सितंबर 2016: उड़ी हमला
- नवंबर 2016: नगरोटा हमला
- जनवरी 2018: सुंजवां हमला
-सितंबर 2018: झज्जर कोटली हमला
-सिंतबर 2017: लेथपोरा सीआरपीएफ कैंप हमला
-14 फरवरी 2019 : पुलवामा हमला
इन तमाम बड़े हमलों में जैश के 50 से अधिक आतंकी भी मारे जा चुके हैं। पुलवामा, उड़ी, झज्जर कोटली, पठानकोट, नगरोटा जैसे सभी हमलों में जैश के होने के सबूत तक पाकिस्तान को सौंपे गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इन हमलों की जांच करने के बाद पाकिस्तान को पूरे सबूत दे रखे हैं। हर हमले में जैश ए मोहम्मद का हाथ रहा है।