हाईकोर्ट द्वारा पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) से बरी होने के बाद अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को बुधवार को कोट भलवाल जेल से बाहर निकाला गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम जिला पुलिस मसर्रत को लेकर जम्मू शहर पहुंची और वहां पहले से इंतजार कर रही अन्य जिले की पुलिस को कस्टडी ट्रांसफर के तहत सौंपा गया है।
हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से कतराते रहे, लेकिन जानकारों का कहना है कि संभवत: मसर्रत को ट्रांसफर आफ कस्टडी में लिया गया होगा।
उल्लेखनीय है कि सात जनवरी तक मसर्रत न्यायिक रिमांड पर है। वीरवार को उसकी पेशी से पहले पुलिस उसे अदालत में पेश कर किसी अन्य मामले में रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।