फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल जोरावर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जनरल जोरावर सिंह के बलिदान दिवस पर शनिवार को बाहु प्लाजा में श्रद्धांजलि समागम करवाया गया। इस दौरान उनके परिवार की पांचवीं और छठी पीढ़ी के सदस्यों के साथ 7वीं जैक लाई बटालियन, एक्स सर्विसमैन लीग और जनरल जोरावर सिंह ट्रस्ट ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बटालियन के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से श्रद्धांजलि दी। जनरल जोरावर सिंह के पारिवारिक सदस्यों व अन्य ने सरकार से मांग की कि उनकी जीवनी को स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाए, ताकि डोगरा इतिहास से लोगों को जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

मेजर जनरल गोवर्धन सिंह ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह महान डोगरा योद्धा थे। उन्होंने गिलगित और बाल्टिस्तान को घेरकर चीन तक जम्मू-कश्मीर का विस्तार किया। वह टायो में चीनी और तिब्बतियों के खिलाफ मानसरोवर झील पर तिब्बत में लड़ते हुए शहीद हुए थे। तिब्बत के लोगों ने उनकी शहादत के स्थान पर स्मारक बनाया है और उनकी पूजा करते हैं। इस मौके पर शाम को जनरल जोरावर सिंह चौक पर युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की। इस मौके पर कर्नल जेपी सिंह, कर्नल राजिंद्र सिंह, ट्रस्ट के चेयरमैन देवेंद्र सिंह, ट्रस्टी दीक्षा कलोरिया, रिया कलोरिया, संजीव सिंह मन्हास, प्रो. शालिनी, संध्या गुप्ता, जुगल किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें