फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद औरंगजेब के पिता भाजपा में होंगे शामिल, पीएम मोदी की जम्मू महारैली में थामेंगे पार्टी का दामन

Thu, 31 Jan 2019 01:59 AM IST
sapna singla संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शहीद औरंगजेब - फोटो : file photo
विज्ञापन

शौर्य चक्र विजेता शहीद सैनिक औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन फरवरी को जम्मू के दौरे के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राइफलमैन औरंगजेब को 14 जून, 2018 में कश्मीर में आतंकवादियों ने अगवा कर बर्बरता से मार दिया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। शहादत के बाद उनके परिवार के प्रति पूरे देश में सहानुभूति की लहर दौड़ गई थी। 

विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार शहीद औरंगजेब का परिवार पुंछ जिले में रहता है। उनके पिता मोहम्मद हनीफ भी पूर्व सैनिक हैं और पूरे परिवार आतंकवाद से लड़ने और देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। मोहम्मद हनीफ से भाजपा के नेता मिल चुके हैं और उन्हें पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दे चुके हैं। उनका नाम स्वीकृति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की माने तो मोहम्मद हनीफ के भाजपा में शामिल होने से राजोरी और पुंछ जिले में भाजपा और मजबूत होगी। उनके अलावा और कई प्रमुख लोग भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें