जम्मू। आल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के चुनाव बुधवार को हुए, जिसमें शफीक मीर को चेयरमैन चुना गया है। वहीं, आफताब अहमद बेग को कश्मीर संभाग और अरुण कुमार शर्मा को जम्मू संभाग का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव में सभी 22 जिलों के सरपंच और पंचों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त मीर ने जेकेटीडीसी जम्मू में आयोजित बैठक में 16 जिला अध्यक्ष भी नामित किए।