फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शहीद जवान औरंगजेब के पिता ने बोली ऐसी बात, सुनकर हर किसी को हुआ गर्व

Fri, 15 Jun 2018 09:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
औरंगजेब के पिता और ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

ईद की छुट्टी के लिए अपने घर पुंछ आ रहे सेना के जवान औरंगजेब की हत्या की खबर सुनने के बाद उनका पूरा घर गम से डूब गया है। अपने जवान बेटे को खोने वाले पिता उसकी हत्या के पीछे पाकिस्तान को कसूरवार ठहराया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए पाकिस्तान भारत से कश्मीर कभी नहीं छीन सकता है। कश्मीर भारत का अटूट अंग है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता है। उनके बातों में पाक के प्रति गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा था।

हनीफ ने कश्मीर में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को कसूरवार ठहराते हुए उस पर आतंकियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र व कश्मीर के नेताओं से कश्मीर को आतंकवाद से निजात दिलाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंसा की इस आग में हर रोज न जाने कितने मासूम झुलसते हैं। शहीद जवान की मां का रो-रो का बुरा हाल था। शहीद के पिता मो. हनीफ के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। जवान के घर के बाहर सुबह से ही स्थानीय लोग भारी संख्या में पहुंच गए थे।

बूढ़े माता पिता की पथराई आंखों में आंसू देखकर वहां मौजूद हर चेहरे से आंसू छलक उठे। शहीद जवान की मां ने कहा कि मौसम की मार से भी हम बच नहीं पाए हैं। बेटे का पार्थिव शरीर खराब मौसम के कारण अब तक हमारे पास नहीं पहुंच पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें