फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप, पुलिस ने सास, ससुर और ननद को लिया हिरासत में

Wed, 09 Jan 2019 10:48 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महिला के शव को सड़क पर रख परिवार ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू के दोमाना बचयाल में सुबह एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर वालों ने ससुराल वालों को बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई, जबकि मायके वाले ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। महिला की मौत पर गुस्साए मायके वालों ने शव को सड़क पर रखकर तीन घंटे तक जम्मू-अखनूर मार्ग को बंद रखा। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने फिलहाल मृतका के सास-ससुर और ननद को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानाचक्क थाना अंतर्गत गांव बचयाल निवासी विवाहिता सीमा देवी (22) पत्नी गुरमीत सिंह की मौत की खबर मंगलवार तड़के ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को दी। तुरंत मायके वाले वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। शव को मिश्रीवाला चौक पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि सीमा की हत्या की गई है। 

लल्याल निवासी मृतका के भाई शेर सिंह ने बताया कि सीमा और वह दो ही भाई-बहन हैं। चार वर्ष पहले सीमा की शादी की थी। वह रविवार को भी बहन से मिलने गया था। तब उसने ऐसा कुछ नहीं बताया, जिससे लगे कि वह दुखी है। इसलिए उसकी खुदकुशी का सवाल ही नहीं उठता। उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन


महिला की मौत पर सड़क जाम की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे एसडीएम मढ़ तारिक,  एसपी रूरल दुष्यंत शर्मा और एसडीपीओ दोमाना संदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। मृतका के ससुराल वालों को हिरासत में लेने का आदेश जारी किया और डाक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। इस दौरान तीन घंटे तक जम्मू-अखनूर मार्ग पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

हत्या की आशंका क्यों

मृतका के भाई ने बताया कि सीमा के चेहरे पर चोट के निशान थे। बहन के मोबाइल पर जीजा की रात दस बजे के करीब दस मिस काल हैं। अगर वह उस समय जिंदा थी तो उसने फोन क्यों नहीं उठाया? ससुराल वाले सुबह साढ़े चार बजे बता रहे थे कि उसकी बहन का हार्ट अटैक होने से देहांत हो गया। मौके पर पहुंचने पर कहा कि उसने फंदा लगा लिया। दो तरह की बात से साबित होता है कि सीमा की हत्या की गई।

कानाचक्क पुलिस पर महिलाओं में आक्रोश
महिलाओं ने कानाचक्क पुलिस के विरुद्घ नारेबाजी कर रोष जताया। मृतका के चाचा कुलदीप सिंह ने कहा कि जब पुलिस को बताया गया कि उनकी बच्ची को मार दिया गया है तो घंटों इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी मृतका के घर नहीं पहुंचा। पुलिस के ससुराल पक्ष को साक्ष्य मिटाने का पूरा समय दिया। पुलिस के इसी रवैए के कारण जाम लगाना पड़ा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें