फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नजर रखेगी ये खास लैब, फर्जी जानकारियां अपडेट करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 08 Jan 2019 12:53 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों और फर्जी जानकारियां डालने वालों पर अब नकेल कसा जाएगा। किसी के खिलाफ कुछ गलत जानकारी अपलोड करने पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसके लिए सिटी पुलिस ने एक सोशल मीडिया लैब बनाने की तैयारी कर ली है। संभव है कि इसको गांधी नगर स्थित पुलिस के साइबर सेल में ही बनाया जाए। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस लैब में पुलिस के कुछ विशेष तकनीकी स्टाफ को तैनात किया जाएगा, जिनको सोशल मीडिया का अच्छा ज्ञान हो। साथ ही उन्हें तकनीकी जानकारी भी हो। माना जा रहा है कि विभाग कुछ पुलिस कर्मियों को सूचना तकनीकी की ट्रेनिंग देकर इसके लिए तैयार करेगा। साइबर सेल में ही एक अलग सेक्शन होगा, जहां पर सोशल मीडिया लैब का स्टाफ होगा। 

पुलिस के पास जैसे ही कोई जानकारी आएगी कि किसी व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ गलत अपलोड हुआ है, तो उसी समय स्टाफ उस नंबरों की जांच शुरू कर देगा। विभाग इसके लिए कुछ नंबर भी जारी कर सकता है। या फिर पुलिस की तरफ से एक फेसबुक पेज बनाया जाएगा। यहां पर लोग अपनी शिकायत कर सकेंगे। 
विज्ञापन


यदि कोई भी फेसबुक पर किसी के खिलाफ कुछ लिखता है, तो वह पुलिस के फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देगा, जिसके बाद पुलिस की सोशल मीडिया लैब कार्रवाई करेगी। गलत सूचना देने वाले से पुलिस उसी वक्त संपर्क करेगी और उस पर धारा 107 के तहत कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

बढ़ रही हैं शिकायतें

दरअसल, सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक पेज बनाने, फर्जी अकाउंट बनाने, किसी के नाम का अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर देने जैसे मामले पुलिस के पास आ रहे हैं। गंग्याल, त्रिकुटा नगर, जानीपुर आदि पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। त्रिकुटा नगर पुलिस ने एक महीना पहले ही एक व्यक्ति को देश के खिलाफ जहर उगलने के आरोप में पकड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें