रियासी। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू और नए प्रशासनिक दिशानिर्देशों के बाद सोमवार को जिले के बाजार खुले हैं, जिसके बाद फिर से रौनक लौट आई है। अब जिले में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सभी दुकानें खोलीं जाएंगी, जिससे लोगों और कारोबारियों को काफी राहत मिली है।
उधर, बाजार खुलते ही काफी संख्या में लोग पहुुंच और जगह-जगह सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। बस स्टैंड पर मौजूद एक बैंक के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां सामाजिक दूरी को दरकिनार किया गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने हैं। जिले में सभी प्रकार की दुकानों को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोला गया है। वहीं शराब की दुकानें सुबह 11 से शाम छह बजे तक खोलीं गईं। हलवाई की दुकानें शाम छह बजे तक खुली रहीं।