रियासी। जिले में सोमवार को संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, संक्रमण के 13 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा 15 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 151 मामले सक्रिय हैं।
सोमवार को ब्लॉक रियासी से तीन, माहौर से पांच, कटड़ा से दो और पौनी से तीन नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट आई है और स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।