संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गांधीनगर में अप्सरा रोड मार्केट अपनी अलग पहचान रखती है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस बाजार का नवीनीकरण हुआ है। आधुनिक स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाओं को आधुनिक रूप दिया गया है।
बाजार में कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, खाने-पीने सहित कई तरह की दुकानें हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ आसपास के इलाकों और शहर के दूसरे हिस्सों से भी लोग दिनभर खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं। बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच अब अप्सरा रोड मार्केट एसोसिएशन और दुकानदार पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और मेटाडोर के वन-वे रूट को टू-वे करने की मांग कर रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि बाजार में आने वाले लोगों को खरीदारी के लिए कुछ समय वाहन खड़ा करना पड़ता है। ऐसे में पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से कई बार सड़क पर वाहनों की कतार लग जाती है और यातायात प्रभावित होता है।