फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते रेलवे स्टेशन को जवानों ने घेर लिया

Sat, 09 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन जम्मू को शनिवार चारों तरफ से सुरक्षाबलों ने घेर लिया और देखते ही जवानों ने हथियारों के साथ स्टेशन पर लगी ट्रेनों की जांच शुरू कर दी। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लेकिन थोड़ी ही देर में पता चल गया कि यह पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से माक ड्रिल चलाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर यह ड्रिल चलाई। इसमें स्टेशन के कोने कोने की जांच की गई। पुलिस और सीआरपीएफ की चार टीमों को बनाकर पूरे स्टेशन को घेर लिया गया। इसके बाद हर जगह पर सर्च चलाई गई। पुलिस के आला अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे। कुछ दिन पहले नरवाल के बेवमाल में भी माक ड्रिल चलाई गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन जम्मू देश के अति संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में घिना जाता है। जहां कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमला भी हो चुका है। तब लेफ्टिनेंट कर्नल त्रिवेणी सिंह शहीद हो गए थे। ऐसे हमले होने पर किस तरह से बचा जाए और कम से कम नुकसान से लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन


इसे लेकर माक ड्रिल चलाई गई। रेलवे स्टेशन जम्मू पर हर रोज 30 से 35 हजार यात्रियों का आना जाना होता है। इसलिए सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऐसा किया गया। पुलिस की ओर से शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर माक ड्रिल चलाकर सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है, ताकि कभी भी कोई हादसा होने पर उसका सामना किया जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें