फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच को लेकर शिक्षक संघ आज निकालेगा शांति मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में सहायक प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर शिक्षक संघ 21 सितंबर को शांतीपूर्ण मार्च निकालेगा। यह मार्च जम्मू विवि से संभागीय आयुक्त कार्यालय तक निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जम्मू विवि में शिक्षक संघ की हड़ताल मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रही। दिवंगत प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या के बाद से शिक्षक संघ मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर अड़ा हुआ है। सोमवार को हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया था। सदस्यों ने कहा कि बुधवार को विवि से संभागीय आयुक्त के कार्यालय तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा, जिसका उद्देश्य मामले की जांच सीबीआई से करवाना है। वहीं, मामले में विवि प्रबंधन के रवैये को दुखद बताया। सदस्यों ने कहा कि लगातार मांग किए जाने के बाद भी विवि प्रबंधन कोई पहल नहीं कर रहा है। अनदेखी के कारण ही मार्च निकाला पड़ रहा है।
प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या के मामले की जानकारी ली
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने मंगलवार को जम्मू विवि का दौरा किया। इस दौरान आयोग की सदस्य अंजू बाला ने प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या मामले की जानकारी ली। वहीं, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही जेयू के वीसी प्रो. उमेश राय व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मामले के संबंध में चर्चा की और उचित कार्रवाई की मांग उठाई। जरूर पड़ी तो मामले को राष्ट्रपति के समक्ष भी उठाया जाएगा। आंबेडकर चौक में प्रदर्शन कर रहे ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड केटागरी इंप्लाइज कश्मीर के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर उप राज्यपाल के साथ मुलाकात करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें