फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशम घर कॉलोनी, सुपर स्पेशियलिटी के बाहर से पांच रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को नगर निगम ने अभियान चला कर रेशम घर कॉलोनी और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बाहर लगाई गई पांच रेहड़ियां जब्त की हैं। कार्रवाई की सूचना मिलते आसपास के रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। वहीं, महेशपुरा चौक से रेहड़ी वाले भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर निगम की ओर से रेशम घर कॉलोनी में सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान सड़क किनारे लगाई रेहड़ियों को जब्त किया गया। साथ ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बाहर भी कार्रवाई की गई। उधर, कार्रवाई की जानकारी मिलते ही महेशपुरा और बख्शी नगर के रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। महेशपुरा चौक से वह भागते नजर आए। यह कार्रवाई एसीआर मनीषा के निर्देश पर हुई है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात जाम की समस्या पेश आ रही है। बिना पंजीकरण की रेहड़ियां जब्त होंगी। नगर निगम द्वारा तय स्थानों पर ही रेहड़ियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें