बसंतर में जलस्तर बढ़ने पर रामगढ़ के कमोर कैंप गांव में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणओं को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा गया था।
अब ग्रामीणों ने गांव खाली कर केसो के सरकारी स्कूल में शरण ली है। वहीं सोमवार को डीसी शीतल नंदा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने लोगों की दिक्कतें सुनीं।
पानी रिहायशी इलाके में घुसने की आशंका पर जिला प्रशासन ने रविवार को गांव के करीब चार सौ लोगों को केसो के हाई स्कूल में शिफ्ट कर दिया। लोगों से कहा गया है कि वह अलर्ट रहें।