फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता मिलने के इंतजार में कई निजी स्कूल

Sun, 06 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के दस जिलों में 2500 से ज्यादा निजी स्कूल चल रहे हैं। इनमें एक हजार के करीब निजी स्कूल ऐसे हैं, जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। आज तक शिक्षा विभाग बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों की जांच करके मान्यता देने का काम पूरा नहीं कर पाया है, जिसके चलते निजी शिक्षण संस्थानों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा प्रदान करने में निजी स्कूल अहम भूमिका निभा रहे हैं। पूरे जम्मू संभाग में निजी स्कूलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस समय पूरे संभाग में 2500 से ज्यादा निजी स्कूल हैं।

सबसे ज्यादा 936 निजी स्कूल जम्मू जिले में चल रहे हैं। इसी तरह से कठुआ, उधमपुर, डोडा, रामबन अन्य सभी जिलों में 1600 से ज्यादा निजी स्कूल चल रहे हैं। इनमें एक हजार के करीब ऐसे निजी स्कूल हैं जो कि बिना मान्यता के हैं और इन स्कूलों के प्रबंधक मान्यता मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


करीब आठ महीने पहले शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के सीईओ जांच पूरी करके इन स्कूलों को मान्यता देने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक सीईओ इस काम को पूरा नहीं कर पाए।

करीब दो महीने पहले शिक्षा निदेशक ने एक बार फिर से सभी सीईओ जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। कुछ जिलों में थोड़े समय के लिए जांच की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया। शिक्षा निदेशक ने पूरे संभाग में चल रहे स्कूलों की एक सूची जारी की है, जिसमें अभी तक इन स्कूलों को बिना मान्यता के ही चलने वाले स्कूल दिखाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें