फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में खुलेंगे कई नए विभाग, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Sat, 27 Mar 2021 11:30 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग एवं दर्शनशास्त्र विभाग भी खुलेगा
  • दर्शन विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार प्रो. राम बहादुर शुक्ला संभालेंगी
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय में जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग एवं दर्शनशास्त्र विभाग जल्द खुलेगा। दर्शन विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. राम बहादुर शुक्ला और संस्कृत विभाग का कार्यभार प्रो. डॉ. सुषमा संभालेंगी। यह बात जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज कुमार धर ने वेदान्त दर्शन के विविध आयामों के महत्व पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठि में कही। इस कार्यक्रम में नालंदा विहार विश्वविद्यालय के के वाइस चांसलर प्रो. वैधनाथ, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अशोक आइमा मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रो. मनोज कुमार धर ने कहा कि ज्ञान में शक्ति होती है, लेकिन ज्ञान कभी-कभी मनुष्य में अहंकार भी पैदा करता है। अहंकार त्यागने के लिए मनुष्य को वेदान्त समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को दर्शन और विज्ञान दोनों एक दूसरे से अलग लगते हैं लेकिन यह एक दूसरे से अलग नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नारायणन ने राइजिंग स्टार कोर के कमांडर की कमान संभाली
विज्ञापन
विज्ञापन


धर ने  कहा कि धर ने कहा कि कोविड की वजह से विश्वविद्यालय में कार्यक्त्रस्म बहुत कम हो रहे। कोविड अभी भी खत्म नहीं हुआ है। केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपने आप सभी को सुरक्षित रखने को कहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। मौके पर अलाहबाद विश्वविद्यालय के प्रो. राम सेवक दुबे, डीन स्टूडेंट वैलफेयर अरविंद जसरोटिया समेत समस्त विभागों के प्रोफेसर, शोधार्थियों समेत छात्र भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें