फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नारायणन ने राइजिंग स्टार कोर के कमांडर की कमान संभाली

Sat, 27 Mar 2021 10:15 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • बहुत से छोटे-बड़े पदों पर तैनात रहे हैं नारायणन
  • सेना में विभिन्न पदों पर 36 सालों का अनुभव
विज्ञापन
नारायणन ने राइजिंग स्टार कोर की कमान संभाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंत नारायणन ने सेना की राइजिंग स्टार कोर के कमांडर की कमान संभाल ली। वह कोर के 16वें कमांडर बने हैं। जनरल पीएन अनंतनारायणन एनडीए और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के स्टूडेंट रहे हैं, जिन्हें दिसंबर 1984 में 8वीं गोरखा राइफल्स की तीसरी बटालियन में कमीशन दिया गया था। सेना में बतौर सेवाएं देने का उनका 36 सालों का अनुभव है। वह कई छोटे-बड़े पदों पर तैनात रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एनआईए का दावा : कश्मीर को झुलसाने के लिए गिलानी के दामाद को पारा ने दिए थे पांच करोड़
विज्ञापन


वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी बटालियन, इन्फेंट्री ब्रिगेड और इन्फेंट्री डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं।। सेना की उत्तरी कमान में कर्नल (क्वार्टर मास्टर), मुख्यालय पश्चिमी उप कमांड में कर्नल (क्वार्टरमास्टर) के उप सहायक सैन्य सचिव, बख्तरबंद ब्रिगेड के ब्रिगेड में शामिल रहे हैं। वह नेशनल डिफेंस अकादमी, खडकवासला और वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में सीनियर इंस्ट्रक्टर, इंस्ट्रक्टर और असिस्टेंट एडजुटेंट भी रह चुके हैं। सेना में योगदान के लिए उन्हें सैन्य मेडल भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें