फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: जम्मू-कश्मीर में जुटेंगी देशभर की कई हस्तियां, 30 को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन

Mon, 27 Nov 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के कैनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा संवाद का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। सुबह साढ़े नौ से दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतें, नीति नियंता, विचारक, विशेषज्ञ विभिन्न मुद्दों पर लोगों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर्णिम शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर अमर उजाला 30 नवंबर को जम्मू में संवाद जम्मू-कश्मीर का आयोजन कर रहा है। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां जम्मू-कश्मीर के विकास, उद्योग, शिक्षा, मनोरंजन और फिल्म जगत में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगी।
विज्ञापन


संवाद में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, अभिनेता विक्की कौशल, एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम, मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन तथा एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार, लाइफ कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, पैरा आर्चर व एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट शीतल कुमारी, क्रिकेटर इरफान पठान व हरभजन सिंह भी अलग-अलग सत्रों में रूबरू होंगे। 

कैनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा संवाद का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। सुबह साढ़े नौ से दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतें, नीति नियंता, विचारक, विशेषज्ञ विभिन्न मुद्दों पर लोगों से रूबरू होंगे। प्रदेश के विकास पर अपने विचार रखने के साथ ही मौजूद लोगों के सवालों का भी जवाब देंगे। नई दिशाएं सत्र के तहत सैम बहादुर के नायक विक्की कौशल व उनकी टीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें