फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: हिजबुल आतंकी सब्जार के जनाजे में शामिल हुए बुरहान वानी के पिता

Sun, 28 May 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
आतंकी सबजार के जनाजे में शामिल हुए लोग - फोटो : kashmir Life
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिजबुल के आतंकी सबजार के सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके जनाजे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के रतसन इलाके में सबजार को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने से पहले निकले जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आतंकी के जनाजे में हिजबुल कमांडर रहे आतंकी बुरहान वानी के पिता समेत कई स्थानीय लोग शामिल हुए हैं। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस जनाजे में कुछ स्थानीय आतंकी भी शामिल हुए हैं। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

खबर के अनुसार आतंकी सब्जार के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के अध्यक्ष और अलगाववादी नेता यासिन मलिक भी सब्जार के घर पहुंचे। गौरतलब है कि शनिवार को सेना के जवानों से हुई मुठभेड़ के दौरान हिजबुल आतंकी सब्जार को मार गिराया गया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

बुरहान वानी के इलाके का ही था सबजार

आतंकी को मुठभेड़ में किया गया ढेर - फोटो : Demo Photo
मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ आतंकी सबजार बुरहान वानी के इलाके त्राल का ही निवासी था। हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान के पिछले साल मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही सबजार हिजबुल में पूरी तरह से सक्रीय था।
विज्ञापन

बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में बिगड़े थे हालात

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद साल 2016 में कश्मीर में 4 महीने तक हिंसा के हालात बने रहे। इस दौरान कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। 

आतंकी बुरहान के मारे जाने के बाद घाटी में उपजे तनाव का असर अमरनाथ यात्रा समेत कश्मीर के पर्यटन और आर्थिक विकास पर भी पड़ा। वहीं कश्मीर में हिंसा के ऐसे हालातों के बीच 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें