फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, कुख्यात नशा तस्कर लाहू की पत्नी मन्ना गिरफ्तार; जांच में खुलासा

Mon, 08 Jun 2026 11:46 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुज्जर की पत्नी मन्ना को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर उसके जेल जाने के बाद नशा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रही थी।
विज्ञापन
लाहू गुज्जर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नार्को आतंक का पर्याय बने जेल में बंद कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुज्जर के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। नशे के धंधे में शामिल उसकी पत्नी मन्ना को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लाहू के जेल जाने के बाद पूरे नशे के धंधे का नेटवर्क मन्ना ही ऑपरेट कर रही थी। लाहू की दो पत्नियाें में रोशी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बीते शनिवार पुलिस ने सरोर अड्डा स्थित गुज्जर बस्ती में छापेमारी कर मन्ना को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 29 मई की रात राकेश कुमार निवासी कटड़ा को 8.10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा किया कि हेरोइन की खेप मन्ना बीबी ने मिलती थी। पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। शनिवार को मन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाड़ी ब्राह्मणा थाने के एसएचओ संदीप ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि लाहू की गिरफ्तारी के बाद भी मन्ना उसके जम्मू-कश्मीर और पंजाब तक फैले बड़े नशा तस्करी नेटवर्क को संचालित कर रही है। लाहू की गिरफ्तारी के बाद भी नेटवर्क के सक्रिय रहने की आशंका ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। मन्ना बीबी की गिरफ्तारी को इसी नेटवर्क पर एक और बड़ी चोट माना जा रहा है।

विज्ञापन


चार अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था लाहू
जम्मू पुलिस ने चार अप्रैल को लाहू गुज्जर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने कई खुलासे किए थे। लाहू के पारिवारिक सिंडिकेट की जड़े सीमा पार पाकिस्तान की जेल तक फैला है। उसकी बहन का ससुर पाकिस्तान की जेल से जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स सप्लाई को ऑपरेट कर रहा था। जांच में सामने आया कि लाहू पाकिस्तान से जुड़े स्रोतों की मदद से जम्मू, सांबा, कठुआ व पंजाब तक हेरोइन की सप्लाई करता था। जांच एजेंसियों के अनुसार, लाहू अब तक करीब 360 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी कर चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लाहू के खिलाफ करीब 130 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें