जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर सोमवार सुबह रामबन जिले के बनिहाल तहसील के नचनला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार कैंटर ट्रक (पंजीकरण संख्या JK02DU-9275) कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था। नचनला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी पंपोर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी गई।