नई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने वीरवार को श्रीनगर में कहा कि हिंदुस्तान के बाकी हिस्सों में रहने वाले लोगों की कश्मीर से दिली मोहब्बत के बिना उनका इसके साथ मिलन अधूरा रहेगा। उनको कश्मीर के साथ अपने रिश्ते को पहचानने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर से दिली मोहब्बत तक तक अधूरी है, जब तक लोग कश्मीर के लोगों से प्रेम नहीं करते। ऐसे में कश्मीर के साथ उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा।
श्रीनगर के एसकेआईसीसी में मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि मैं तो कश्मीर अक्सर आता रहा हूं। इससे पहले भी आया हूं। मुझे लगता है कि कश्मीर तो काफी खूबसूरत है ही, यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। वे दिल से काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन
मनीष ने यह भी कहा कि देश के अन्य हिस्सों के लोगों को कश्मीर के लोगों से मिलना चाहिए और अपने दोस्ताना रिश्ते बनाने चाहिए। मनीष सिसोदिया श्रीनगर के एसकेआईसीसी में जीएसटी काउंसिल मीट में भाग लेने पहुंचे थे।