जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक पुरुष और एक महिला के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों शव डायलगाम इलाके के कामद गांव में एक घर से मिले हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक दोनों गैर-स्थानीय प्रतीत हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है।