फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक की लाकअप में मौत पर बवाल, थाने पर पथराव

Fri, 09 Feb 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
janipur - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में दुष्कर्म के आरोपी की मौत पर जानीपुर पुलिस थाने के बाहर जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने पर भारी पथराव किया। बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस और भीड़ के बीच टकराव में कुछ पुलिस कर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया। दो फरवरी को जानीपुर पुलिस ने सुभाष चंद्र को आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़ा था। अगले ही दिन उसे पुलिस रिमांड पर ले लिया गया।

डीएसपी राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह तीन बजे सुभाष ने बेचैनी होने की बात बताई। इसके बाद उसे जीएमसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को मिली तो वह उग्र हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभाष की मौत पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


वह थाना प्रभारी को सस्पेंड करने तथा उसके खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। कहा कि सुभाष की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि एसपीओ की भर्ती आने पर उसकी मदद की जाएगी। एसडीएम नार्थ चार हफ्तों के भीतर घटना की जांच रिपोर्ट पेश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें