एलजी प्रशासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 56 अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 31 आईएएस व 25 जेकेएएस अफसर हैं। कश्मीर संभाग के चार व जम्मू के एक जिला उपायुक्तों समेत पांच जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। इसके साथ ही कई विभागों के प्रशासनिक अफसर भी बदले गए हैं।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजोरी, बारामुला, श्रीनगर, बांदीपोरा व कुलगाम के डीसी बदले गए हैं। राजोरी के डीसी विकास कुंडल की जगह ओमप्रकाश को राजोरी का नया डीसी बनाया गया है। कुंडल को जम्मू पावर डिस्ट्रब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड का एमडी बनाया गया है।
बारामुला की डीसी डॉ. सैयद शहरीश असगर को प्रशासनिक सचिव पब्लिक ग्रीवांस बनाया गया है। राज्यपाल सचिवालय में तैनात मिंगा शेरपा को डीसी बारामुला बनाया गया है। श्रीनगर के डीसी मोहम्मद एजाज को योजना विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। कुलगाम के डीसी डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट को श्रीनगर का डीसी बनाया गया है। अतहर आमिर उल शफी खान को कुलगाम जिला उपायुक्त, बांदीपोरा के डीसी ओवैस अहमद को श्रीनगर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।
शकील उल रहमान राथर को बांदीपोरा का नया डीसी बनाया गया है। जतिन किशोर को राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के साथ ही निदेशक सूचना विभाग बनाया गया है। रेहाना बातुल को सूचना विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
जीएडी के जारी आदेश में आईआरएस आलोक कुमार को प्रमुख सचिव-उच्च शिक्षा, सुरेश कुमार गुप्ता- प्रमुख सचिव संस्कृति, शैलेंद्र कुमार- प्रमुख सचिव कृषि उत्पादन विभाग, मंदीप कौर- प्रशासनिक सचिव शहरी एवं आवास विभाग, विक्रमजीत सिंह-प्रशासनिक सचिव खनन, यशा मुद्गल- आयुक्त सचिव पर्यटन, डॉ. रश्मि सिंह-आयुक्त सचिव प्रोटोकाल विभाग, डॉ, शाहिद इकबाल चौधरी-प्रशासनिक सचिव ग्रामीण विकास और पंचायती राज, प्रसन्ना रामास्वामी- प्रशासनिक सचिव राजस्व, नीरज कुमार- प्रशासनिक सचिव परिवहन विभाग, कुमार राजीव रंजन-प्रशासनिक सचिव श्रम एवं रोजगार, तलत परवेज रोहेला- जांच आयुक्त, भूपिंदर कुमार-प्रशासनिक सचिव लोक निर्माण (आरएंडबी) , डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह-प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाए गए हैं। इसके साथ ही डॉ. पीयूष सिंगला को प्रशासनिक सचिव स्कूल, शिव अनंत तयाल-प्रशासनिक सचिव जनजातीय मामले, नाजिम खान- मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राहुल शर्मा- सदस्य विशेष न्यायाधिकरण, हशमत अली-आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मोहम्मद अकबर वानी- निदेशक समाज कल्याण कश्मीर, ओवैस अहमद- आयुक्त श्रीनगर नगर निगम, शिशिर गुप्ता को अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू के रूप में तैनात किया गया है।