लिखित आदेश नहीं, मौखिक निर्देश जारी
प्रशासन की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई औपचारिक लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि संबंधित अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग अधिकारियों को मौखिक निर्देश दिए गए हैं ताकि कर्मचारियों को तत्काल राहत मिल सके।
यह फैसला श्रीनगर एम्प्लॉइज कलेक्टिव की ओर से जिला उपायुक्त अक्षय लबरू को भेजे गए पत्र के बाद लिया गया। कर्मचारी संगठन ने घाटी में पूर्व में हुई लक्षित हत्याओं का हवाला देते हुए कर्मचारियों और उनके परिवारों में सुरक्षा को लेकर बनी चिंता से प्रशासन को अवगत कराया था।
कर्मचारियों ने की थी स्टेडियम ड्यूटी से छूट की मांग
कर्मचारी संघ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की स्टेडियम ड्यूटी से राहत देने के साथ कार्यालय में भौतिक उपस्थिति से भी अस्थायी छूट की मांग की थी। संघ ने सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए कर्मचारियों को 25 अगस्त तक कार्यालय आने से छूट देने का अनुरोध किया था।
प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल 20 अगस्त तक भौतिक उपस्थिति से राहत देने का निर्णय लिया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित कर्मचारियों को विभागीय स्तर पर किसी तरह की परेशानी या भ्रम का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए
सुरक्षा एजेंसियां घाटी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से भी संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
कश्मीर फाइट को लेकर सामने आए दावों और इसके किसी आतंकी संगठन से संबंध के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण जांच पूरी होने तक इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि किया जाना बाकी है।