फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा में टला बड़ा रेल हादसा, ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे; रूकी वंदे भारत

Fri, 08 Mar 2024 09:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा जिले के विजयपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया है। ट्रेन और डिब्बों को जोड़ने के दौरान ट्रेन के करीब 12 डिब्बे बाहर निकल गए और जिसके बाद ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
टला ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे विभाग की लापरवाही से आज एक बड़ा हादसा टल गया। पहले गत दिनों कठुआ रेलवे स्टेशन से विभाग की लापरवाही से बिना चालक के 80 किलोमीटर रेल पटरी पर दौड़ती रही थी। 

विज्ञापन


गरिमत ये रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। आज एक बार फिर से रेलवे विभाग की लापरवाही उस समय सामने आई है। जब रेल इंजन के साथ 12 डिब्बों को जोड़ा जा रहा था। डिब्बे को सही ढंग से जोड़ नहीं पाया था कि इंजन से डिब्बे अलग हो गए। तीन डिब्बे रेल पटरी से नीचे उतर गए। 

स्टेशन मास्टर ने जम्मू और अन्य स्टेशन मास्टरों को सुचित कर दिया। उसी समय जम्मू से दिल्ली के लिए वंदे भारत रेल गाड़ी भी जम्मू से निकल चुकी थी। उसे विजयपुर रेलवे स्टेशन से पीछे ही रोक दिया गया। करीब पौने घंटे तक रेल को रोके रखा गया। जब रेल पटरी सुरक्षित देखी गई तो उसके बाद वंदे भारत को रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें