जयौडियां में मट्टू बिरादरी की मेल में पहुंचे लोग।
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव लोअर मट्टू में स्थित जय दाती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की मट्टू बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के लोग शामिल हुए और दाती स्थान पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
मेल के कार्यक्रम में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, 12 बजे के करीब बिरादरी की बैठक, दोपहर एक बजे जात्र की गई तथा उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिरादरी के सदस्य पूर्व सरपंच राकेश सिंह मट्टू, पूर्व बैंक मैनेजर शाम सिंह चौधरी, सेवानिवृत्त लेक्चरर चरण दास, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार पूर्ण मट्टू सहित बिरादरी के अन्य कई लोग उपस्थित रहे।